फेरी वाला अचानक गिरा और हो गई मौत, जानिये क्या है पूरी घटना...
गोंडा : मौत कब किस को कहा पर आ जाये, इस की जानकारी किसी को नही हो होती है , शुक्रवार अचानक एक फेरी वाला 35 वर्षीय युवक साइकिल पर घरेलू सामान लेकर कोतवाली देहात के जगदीश पुर ग्राम में बेच रहा था। अचानक साइकिल से गिर गया। लोग समझ नही पाये। उस को अस्पताल भेजवाया जहा उस की मौत हो गई।
अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि युवक को अचानक दिल का दौड़ा पडऩे की वजह से उस की मौत हो गई। बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के झुग्ना गांव के निवासी राम मूर्ति पुत्र सिया राम गोण्डा के कौडिय़ा थाना क्षेत्र के आर्यनगर बाजार में एक किराये के मकान में रहता था। उस के साथ के राम दयाल ने बताया कि हम लोग एक ही गांव के है। सभी साथ मे रहकर फेरी का काम करते है। गांव गांव जाकर घरेलू उपयोग का सामान बेचते है। मृतक राम मूर्ति शुक्रवार की सुबह बेचने के लिए निकला था। सुबह 10बजे के आस पास अचानक बेचते समय साइकिल से गिर गया। हम लोग समझ नही पाये की क्या हो गया। अस्पताल के गए और चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया। शव को बदायूं उस के ग्रह जनपद लेकर चले गये।







.jpeg)












