पति सोता रहा, ज्वेलरी लेकर रफूचक्कर हो गई पत्नी, पढ़िये पूरी खबर...
इटारसी : बंगलिया में एक व्यक्ति अपने घर में सोता रहा और उसकी नई नवेली पत् नी सारे जेवर लेकर रफूचक्कर हो गयी। सुबह जब उसने पत्नी को नहीं पाया और जेवर नहीं मिले तो उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस को की गई शिकायत में पीडि़त पति ने बताया कि उसकी शादी को अभी एक माह भी नहीं हुआ था। पत्नी की तलाश में पति ने अपने रिश्तेदारों और परिजनों में खोजबीन की लेकिन पत्नी कहीं नहीं पहुंची।
सभी रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद पति ने अपने एक परिजन के साथ इटारसी थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई शिवनाथ यादव ने बताया कि बंगलिया में रहने वाले राकेश पिता मदनलाल अहिरवार 27 साल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी रोशनी पिता रामभरोस 17 साल निवासी भमोड़ी बाबई रात को दो बजे घर से गायब हो गई।
घर में रखे जेवर भी अपने साथ ले गई। इटारसी पुलिस के एएसआई शिवनाथ यादव ने महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हे। शादी को एक माह भी नहीं हुआ था, पति राकेश ने बताया कि उसकी शादी को अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ था और पत्नी घर से लापता हो गई। राकेश ने बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी को रोशनी के साथ हुई थी और अभी एक माह भी नहीं हुआ वह घर से लापता है। थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।







.jpeg)












