नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

होटल में दूसरी महिला संग रंगरेलियां मना रहा था पति, अचानक पहुंची पत्नी, और फिर...

होटल में दूसरी महिला संग रंगरेलियां मना रहा था पति, अचानक पहुंची पत्नी, और फिर...
Share

 आगरा: एक शादीशुदा शख्स को दूसरी महिला के साथ होटल के कमरे में रंगरेलियां मनाना भारी पड़ गया। दरअसल हुआ कुछ यूं कि शख्स को रोमांस करते उसकी बीवी ने होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद बौखलाई पत्नी ने चप्पल उतारकर पति की पिटाई शुरू कर दी। इस पूरी घटना का नीलम के भाई ने वीडियो भी बनाया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला दिल्ली के गेट इलाके का है। जहां देवरी रोड के रहने वाला दिनेश अस्पताल में नौकरी करता है। दिनेश की पत्नी नीलम ने उसपर आरोप लगाया है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। जब इस बात की भनक उसे लगी तो दोनों के बीच विवाद होने लगा।
बताया गया कि अपने पति का दूसरी महिला से संबंध और विवाद को लेकर महिला काफी परेशान रहा करती थी। इस बात से परेशान होकर महिला अपने मायके जाकर रहने लगी थी। इसके बाद सोमवार को उसे पता चला कि दिनेश उस महिला के साथ दिल्ली के गेट स्थित एक होटल में गया है। इसकी भनक लगते ही नीलम अपने भाई के साथ होटल पहुंची। जैसे ही वह कमरे में गई तो उसने देखा कि दिनेश किसी दूसरी महिला के साथ था। गुस्से में नीलम ने चप्पल से उसकी पिटाई शुरू कर दी। साथ ही दूसरी महिला को भी चप्पल से पीटा।

इस दौरान दिनेश लगातार अपनी पत्नी नीलम से माफी मांगता रहा। वहां मौजूद नीलम का भाई इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा था, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। दिनेश पत्नी से बार-बार माफी मांगता रहा, दिनेश कहता रहा कि गलती हो गई। दोबारा ऐसा नहीं होगा। बस इस बार माफ कर दो। इतना ही नहीं दूसरी महिला भी नीलम से माफी मांग रही है। दूसरी महिला नीलम से रोते हुए कही कि आगे से ऐसा नहीं होगा। माफ कर दो।

बताय गया कि होटल में इस यह ड्रामा कई देर तक चलता रहा, जब इसकी सूचना पुलिस को मिली, तो मौके पर एक टीम पहुंची और दिनेश और उस महिला को थाने ले गई।


Share

Leave a Reply