BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महिला को तांत्रिक के पास छोड़ गए ससुराल वाले, 79 दिनों तक हुआ रेप...

महिला को तांत्रिक के पास छोड़ गए ससुराल वाले, 79 दिनों तक हुआ रेप...
Share

नई दिल्ली : ओडिशा के बालासोर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला के ससुराल वालों ने तांत्रिक के पास छोड़ दिया और संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। तात्रिक ने करीब 79 दिनों तक महिला का रेप किया।


महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही उसके ससुराल वालों ने उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। जब उसने इस बारे में अपने पति से बात की तो उसने भी उस पर ही आरोप लगा दिए। कुछ दिनों बाद उसका पति काम के सिलसिले में बाहर चला गया। इसके बाद महिला की सास गीता रानी उसे तांत्रिक के पास ले गई। सांस ने महिला से कहा कि तांत्रिक उसका पारिवारिक विवाद खत्म कर देगा, लेकिन इसके लिए उसे कुछ दिन तक तांत्रिक के पास रहना होगा। महिला ने सास के फैसले का विरोध किया लेकिन ससुराल वाले उसे जबरदस्ती वहां छोड़ गए। महिला ने आरोप लगाया कि तांत्रिक ने साथ 79 दिनों तक रेप किया। उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था।


एक दिन महिला को तांत्रिक का मोबाइल हाथ लग गया। इसके बाद महिला ने अपने माता-पिता को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। उसके माता-पिता ने तुरंत पुलिस को फोन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को तांत्रिक के कब्जे से मुक्त कराया। इस मामले में महिला ने अपने पति नीलामणि जेना, ससुर पूर्णचंद्र, सास गीता रानी और सूर्यमणि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
 


Share

Leave a Reply