BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

देश की राजधानी के पॉश इलाके में हुई दुष्कर्म की घटना ने उड़ाई पुलिस की नींद, जाने कहा की है यह खबर

देश की राजधानी के पॉश इलाके में हुई दुष्कर्म की घटना ने उड़ाई पुलिस की नींद, जाने कहा की है यह खबर
Share

नई दिल्ली | कोरोना के कहर के बीच दिल्ली के पॉश इलाके जंगपुरा एक्सटेंशन में हुई दुष्कर्म की घटना ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हालांकि पीडि़ता के बयानों की भी पुख्ताई से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीडि़ता जंगपुरा एक्सटेंशन में किराये के कमरे में रहती है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि रात के वक्त वह घर की बालकनी में खड़ी होकर मोबाइल पर वीडियो देख रही थी, उसी वक्त एक नकाबपोश शख्स कमरे में पहुंच गया।

दर्ज मामले के मुताबिक, आरोपी ने चाकू से डराकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, भागते समय वह पीडि़ता से एटीएम कार्ड भी छीनने लगा। जब पीडि़ता ने एटीएम कार्ड का पिन नहीं बताया, तब आरोपी ने पीडि़ता के साथ मारपीट की। पीडि़ता ने पुलिस के पास पहुंचकर खुद को पेशे से वकील बताया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद जो छानबीन शुरू हुई है, उसमें कई पेंच भी पूरे मामले में निकल कर सामने आ रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, मौका मुआयना और पीडि़ता के बयानों को जोड़कर कड़ी से कड़ी मिलाने की कोशिश जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही तथ्य सामने आ पाएगा।
 

Share

Leave a Reply