BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

The Kerala Story Trailer Review : द केरल स्टोरी का ट्रेलर रिलीज, ’32 हजार लड़कियों के गायब’ होने की कहानी पर बनी है फिल्म

The Kerala Story Trailer Review : द केरल स्टोरी का ट्रेलर रिलीज, ’32 हजार लड़कियों के गायब’ होने की कहानी पर बनी है फिल्म
Share

 केरल। The Kerala Story Trailer Review : दुनियाभर में आतंकवाद का खौफनाक मंजर देखने को मिलता आया है. भारत में भी आतंकवाद ने अपने पांव पसारे और बहुत नुकसान किया. कुछ कहानियां तो ऐसी हैं कि जिनके बारे में जब आप सुनेंगे, तो आप के भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे. ऐसी ही एक कहानी थी जब केरल की लड़कियों को बहला-फुसलाकर एक मिशन के तहत ले जाया गया था और उन्हें अपने शिकंजे में कसा गया. कइयों का जीवन बर्बाद किया गया और उनके परिवार वालों को पीड़ा और बेबसी के मंजर में ढकेल दिया गया।

ये फ़िल्म 32 हज़ार लड़कियों के गायब होने की कहानी है. विपुल अम्रुतलाल शाह की फ़िल्म का निर्देशन सुदिप्तो सेन ने किया है. अदा शर्मा फ़िल्म की लीड अदाकारा है. फ़िल्म में दावा किया गया है कि हज़ारों की संख्या में केरल की लड़कियों का ज़बरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाया गया और उन्हें ISIS का आतंकवादी बनने पर मजबूर किया गया. कुछ महीनों पहले जब द केरल स्टोरी का टीज़र रिलीज़ किया गया था तब काफ़ी बवाल हुआ था. ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद एक बार फिर फ़िल्म पर चर्चा हो रही है.

ट्रेलर के शुरुआत में अदा शर्मा कहती हैं कि वो केरल की शालिनी उन्नीकृष्ण है. पुलिसवाला उनसे सवाल पूछता है कि उन्होंने ISIS कब जॉइन किया. जवाब में शालिनी ने कहा कि ISIS कब जॉइन किया ये जानने के लिए क्यों जॉइन किया, कैसे जॉइन किया ये जानना ज़रूरी है. ट्रेलर के शुरुआत में शालिनी यानि अदा शर्मा के साथ तीन और लड़कियां नज़र आती हैं, दो हिन्दू और एक मुस्लिम. उनकी मुस्लिम दोस्त उन्हें अल्लाह ही सच्चा ईश्वर है ये बताता है. यूं समझ लीजिए की धर्म परिवर्तन की झलक दिखाई देती है. इसके बाद अदा शर्मा और उनकी सहेलियों के साथ कुछ लड़के छेड़-छाड़ करते हैं. वो मुस्लिम दोस्त कहती है कि हिजाबी के साथ ऐसा नहीं होता. धीरे-धीरे अदा शर्मा यानि शालिनी की मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए ब्रेन वॉश किया जाता है और वो फ़ातिमा बनकर एक मुस्लिम लड़के से शादी कर लेती है.

अदा शर्मा उर्फ़ शालिनी उर्फ़ फ़ातिमा रेगिस्तान में फंस जाती हैं, आतंकवादियों के बीच. ट्रेलर के आख़िर में शालिनी कहती हैं कि रेगिस्तान में उनके जैसी हज़ारों लड़कियां हैं. ट्रेलर में औरतों को ज़ंज़ीरों से बांधते, उन्हें मारते-पीटते और उनकी हत्या भी दिखाई गई है.

सच्ची घटना पर आधारित फ़िल्म? –

फ़िल्म मेकर्स का दावा है कि ये कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है. 2 नवंबर 2022 को फ़िल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया था. टीज़र में ये दावा किया गया था कि केरल में मासूम लड़िकयों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा है.

फ़िल्म मेकर विपुल शाह ने कहा कि फ़िल्म में केरल में बड़े मुद्दे जैसे रैडिक्लाइज़ेशन को दिखाया गाय है. गौरतलब है कि टीज़र रिलीज़ के बाद ही काफ़ी बवाल हुआ था और लोगों ने फ़िल्म की कहानी को मनघड़ंत बताया था. कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने कहा कि फ़िल्म में दिए गए आंकड़े भी ग़लत हैं।


Share

Leave a Reply