शादी का झांसा देकर नेता ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर जान से मारने की दी धमकी...
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में बर्धमान के कटवा में नौकरानी को शादी का झांसा देकर रेप करने, और फिर जान से मारने की धमकी देने और जब महिला गर्भवती हो गई तो गर्भस्थ महिला को पेट में लात मारकर गर्भ गिराने का आरोप स्थानीय टीएमसी नेता पर लगा है। कटवा में तृणमूल नेता दिलीप देबनाथ के खिलाफ यह आरोप सामने आने के बाद खलबली मच गयी है। उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
घटना के बाद से नेता फरार है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस बीच, बीजेपी नेता रथीद्रनाथ घोष ने फेसबुक पोस्ट की और आरोप लगाया है कि राज्य की महिलाएं असुरक्षित हैं। रेप के आरोपी तृणमूल नेता को सजा देने की मांग को लेकर इलाके में एक के बाद एक पोस्टर लगाए गये हैं और जुलूस निकाल कर आरोपी तृणमूल कांग्रेस के नेता को सजा देने की मांग की जा रही है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी तृणमूल नेता के घर में एक महिला नौकरानी का काम कर रही थी। आरोप है कि वह नौकरानी के साथ शारीरिक शोषण करता था। कथित तौर पर शादी का झांसा देकर नौकरानी से दुष्कर्म करता था। घटना की सूचना महिला ने परिजनों को दी गई, तो आरोपी नेता ने उसे जान से मारने की धमकी दी। तब पता चला है कि लंबे समय तक रेप के चलते महिला साढ़े पांच माह की गर्भवती हो गई। फिर उसने आरोपी को इसकी जानकारी दी। उनसे आरोप लगाया कि जब उनसे गर्भवती होने की जानकारी दी, तो उसके पेट में लात मार कर भ्रूण नष्ट कर दिया। उसके बाद शारीरिक स्थिति खराब होने पर परिवार के सभी सदस्यों ने पूरी घटना के बारे में बताया। फिर उसका परिजनों ने इसकी लिखत शिकायत कटवा थाने में दर्ज कराई थी।
नेता की पत्नी ने आरोपों से इनकार किया है। उसने कहा कि मेरे पति को फंसाया जा रहा है। इस संबंध में तृणमूल ब्लॉक के अध्यक्ष बिकास चौधरी ने कहा कि मैं यह नहीं कह सकता कि क्या घटना घटी है, लेकिन वह टीएमसी का नेता नहीं है। दूसरी ओर, भाजपा जिला अध्यक्ष सीमा भट्टाचार्य ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी उन्हें पहचान नहीं रही है और यही टीएमसी की संस्कृति है। तृणमूल नेता दिलीप देबनाथ कटवा के पनु घाट पर मंडल हाट के प्रभारी हैं। उन्हें पिछले चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए देखा गया है. अब टीएमसी उससे पल्ला झाड़ रही है।







.jpeg)












