नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

हेलीकॉप्टर हादसे में एकमात्र जीवित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की भी मृतु हुई

हेलीकॉप्टर हादसे में एकमात्र जीवित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की भी मृतु हुई
Share

नई दिल्ली : 8 दिसंबर को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में एकमात्र जीवित बचे कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया। भारतीय वायुसेना ने इसकी जानकारी दी है। हादसे के बाद बुरी तरह घायल कैप्टन सिंह जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। ज्ञातव्य है कि इस हादसे में बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 13 लोगों का निधन हो गया था। हादसे में सिर्फ वरुण सिंह ही अकेले बचे थे, पर बुधवार को वे जिंदगी की जंग को हार गए।

आईएएफ ने ट्वीट कर कहा, भारतीय एयरफोर्स को यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि ग्रुप कैप्टन का इलाज के दौरान आज निधन हो गया। वे 8 दिसंबर 2021 को हुए हादसे में अकेले जिंदा बचे थे। एयरफोर्स अफसर उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर प्रधनमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- `ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गर्व, वीरता और अत्यधिक व्यावसायिकता के साथ देश की सेवा की। उनके निधन से बेहद आहत हूं। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। 

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह यूपी के देवरिया के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले थे। उनका इलाज वेलिंग्टन के अस्पताल में चल रहा था। बेंगलुरु और पुणे के डॉक्टर इनका इलाज कर रहे थे। वरुण ग्रुप कैप्टपन अभिनंदन वर्धमान के बैचमेट रहे हैं।
 


Share

Leave a Reply