BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नए साल में इस एक्ट्रेस की चमकेगी किस्मत! एक के बाद एक रिलीज होंगी ताबड़तोड़ फिल्में

नए साल में इस एक्ट्रेस की चमकेगी किस्मत! एक के बाद एक रिलीज होंगी ताबड़तोड़ फिल्में
Share

 Bhumi Pednekar Upcoming Movies : बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी शानदार एक्टिंग और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनका बोल्ड फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और फैंस को काफी पसंद आया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. फिल्मों में अदाकारी से लेकर सोशल मीडिया पर बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चित रहने वालीं भूमि पेडनेकर की जितनी तारीफ की जाए उतनी काम है. भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar New Movies) इन दिनों अपकमिंग फिल्म गोविंदा मेरा नाम को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. ‘गोविंदा मेरा नाम’ में भूमि पेडनेकर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.

भूमि की साल 2023 में होगी चांदी!

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों सातवें आसमान पर है. इंडस्ट्री की सबसे बिजी एक्ट्रेसेज में शुमार भूमि पेडनेकर की साल 2023 में बैक-टू-बैक सात फिल्में रिलीज होने वाली हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर को लेकर खुलकर बात की है. भूमि ने अपकमिंग फिल्मों पर बात करते हुए कहा, ‘आज हिंदी सिनेमा जगत की सफल अभिनेत्रियों में शुमार होना मेरे लिए आश्चर्य से भरा है, मुझे खुद पर गर्व है. मैं अपनी कड़ी मेहनत से आज यहां पहुंची हूं, फिल्म इंडस्ट्री बैकग्राउंड नहीं होने के बावजूद आज मैं इस मुकाम पर हूं.’

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar Career) अपने करियर पर बात करते हुए कहती हैं, ‘यहां तक पहुंचने में थोड़ा समय लगा है लेकिन जितना भी समय लगा है उसका मुझे कोई पछतावा नहीं है.’

भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्में

साल 2023 में भूमि पेडनेकर फिल्म ‘भीड़’, ‘अफवाह’, ‘द लेडी किलर’, ‘भक्षक’, मुदस्सर अजीज की अनटाइटल्ड फिल्म, ‘गोविंदा मेरा नाम’ और एक अन्य अनटाइटल्ड फिल्म में भूमि पेडनेकर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती नजर आएंगी.


Share

Leave a Reply