BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : सिरफिरे युवक ने युवती पर डाला मिट्टी का तेल, आग नहीं लगने पर किया चाकू से ताबड़तोड़ वार

बड़ी खबर : सिरफिरे युवक ने युवती पर डाला मिट्टी का तेल, आग नहीं लगने पर किया चाकू से ताबड़तोड़ वार
Share

यूपी अपने घर में भतीजे के साथ बैठी इण्टरमीडिएट की छात्रा पर एक सिरफिरे युवक ने शनिवार दोपहर मिट्टी का तेल डाल दिया। इसके बाद वह लाइटर से उसे जलाने की कोशिश करने लगा। लाइटर न जलने पर छात्रा के पेट व गर्दन पर चाकू से कई वार भी किया। घटना को अंजाम देकर सिरफिरा युवक मौके से फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। घटना छपिया गांव के कुसमी मजरे की है। बताया जाता है कि राकेश की पुत्री शिवानी अपने भतीजे के साथ अपने घर के कमरे में बैठी हुई थी। शनिवार दोपहर अचानक गांव का ही युवक विशाल पुत्र ओमप्रकाश धड़धड़ाता घर में घुस गया और छात्रा पर मिट्टी का तेल डाल दिया। वह लाइटर निकालकर उसे जलाने की कोशिश करने लगा।

लाइटर नहीं जला और छात्रा ने जोर-जोर से आवाज लगाना शुरु कर दिया। इसी बीच युवक ने चाकू से छात्रा के पेट व गर्दन में कई वार किए। आनन-फानन में बालिका को सीएचसी लाया गया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष छपिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा  के पिता राकेश की तहरीर पर युवक विशाल पुत्र ओमप्रकाश के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। युवक को गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


Share

Leave a Reply