BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बिना मास्क क्लीनिक में घुसने से रोका तो शख्स ने चला दी गोली

बिना मास्क क्लीनिक में घुसने से रोका तो शख्स ने चला दी गोली
Share

नोएडा। कोरोना काल में स्वास्थ्यकर्मियों ने बिना रुके लगातार काम किया है, महामारी के खिलाफ जारी जंग की सबसे पहली और मजबूत कड़ी डॉक्टर ही हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो युवकों ने डॉक्टरों और उनकी टीम को ही धमका दिया, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि युवक को बिना मास्क क्लीनिक में एंट्री नहीं दी गई।


ये मामला ग्रेटर नोएडा के एक क्लीनिक का है। यहां एक क्लीनिक पर एक युवक गया, तो उसने मास्क नहीं लगाया था। डॉक्टर और उनके स्टाफ ने युवक को क्लीनिक में आने से रोका, तो उन्होंने खुली फायरिंग कर दी और डॉक्टरों को धमकाया।


पुलिस के मुताबिक, दोनों में से एक आरोपी को पकड़ लिया गया है, जबकि जिसने फायरिंग की उसकी तलाश हो रही है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर विशाल पांडे के मुताबिक, 22 साल का परमीत जो फूलपुर गांव का निवासी है, वह डॉक्टर के पास गया था। वहां वह बिना मास्क के था, तो डॉक्टर ने एंट्री नहीं दी और इसी बीच बहस हो गई।


बहस के बाद परमीत वहां से चला गया था. कुछ देर बाद वो अपने एक दोस्त के साथ आया, जिसके हाथ में गन थी। दोनों ने डॉक्टर और स्टाफ के साथ बदतमीजी की और ओपन फायरिंग कर दी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है, परमीत अभी फरार है लेकिन उसके दोस्त राहुल को पकड़ लिया गया है।


बता दें कि कोरोना काल में देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां डॉक्टरों के साथ इस तरह की बदतमीजी की गई है।


Share

Leave a Reply