BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : राजधानी के होटल में मैनेजर और वेटर ने एक के बाद एक खुद को गोली मार कर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

BIG BREAKING : राजधानी के होटल में मैनेजर और वेटर ने एक के बाद एक खुद को गोली मार कर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
Share

लखनऊ | उत्तर प्रदेश  की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है | शहर के एक होटल के दो कर्मचारियों ने शनिवार को छह घंटे के अंतराल में आत्महत्या कर ली है | मृतकों में सरकारी स्वामित्व वाले एक होटल का मैनेजर और एक वेटर शामिल है | हालांकि वेटर की आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है | खुदकुशी करने वाले मैनेजर ने प्रमुख सचिव, गृह और लखनऊ पुलिस आयुक्त को एक हस्तलिखित नोट लिखकर दावा किया है कि उन्हें उनके सहयोगियों द्वारा एक साजिश में फंसाया जा रहा था, जिसके कारण दोनों को जेल हो सकती है |

पर्यटन विभाग द्वारा संचालित एक होटल में बार इंचार्ज के रूप में काम करने वाले इंदिरा नगर के 52 वर्षीय अशोक पाठक ने शनिवार दोपहर को खुद को गोली मार ली | अशोक ने खुदकुशी उस वक्त की जब उन्हें पता चला कि उनके होटल में कार्यरत वेटर सुरेश कुमार पाल ने आत्महत्या कर ली है | अशोक की पत्नी ममता पांडे लखनऊ के एक गर्ल्स कॉलेज में शिक्षिका हैं, जबकि उनका बेटा शशांक इंजीनियर हैं, जिसकी हाल ही में शादी हुई थी |

अशोक ने 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, उस समय अशोक की बहू और उसकी बहन घर में मौजूद थे | उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया | अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी), उत्तर, प्राची सिंह ने कहा, "यह कदम उठाने से पहले, पाठक ने दो सुसाइड नोट लिखे | एक प्रमुख सचिव, गृह और दूसरा लखनऊ पुलिस आयुक्त को संबोधित कर उन्होंने अपने परिवार से उस विभाग के किसी भी दावे को स्वीकार नहीं करने के लिए कहा, जहां उन्होंने काम किया था |"

वेटर सुरेश कुमार द्वारा आत्महत्या के बारे में, एडीसीपी ने कहा कि पाठक ने सुसाइड नोट में सुरेश का नाम उल्लेख किया था | उन्होंने कहा, "पाठक इस बात को लेकर आशंकित थे कि सुरेश ने अपने सुसाइड नोट में अपना नाम लिखा होगा | जब हमने दोबारा जांच की, तो हमने पाया कि सुरेश ने अपने पीछे कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है |"

वरिष्ठ कर्मचारियों पर आरोप
पाठक की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति दबाव में थे | उन्होंने कहा, "उन्हें छुट्टी और साप्ताहिक अवकाश की अनुमति नहीं थी और वरिष्ठों ने उन्हें इतना परेशान किया कि उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली |"


Share

Leave a Reply