सीएम हाउस में महापौर पद को लेकर चल रही बैठक हुई खत्म, CM करेंगे महापौर का ऐलान, ये पांच नाम है चर्चो में...
रायपुर| महापौर पद को लेकर चल रही बैठक खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री निवास में हुई इस बैठक में दावेदारों के नामों पर चर्चा हुई, हालांकि बैठक में किसी एक नाम पर सहमति अभी तक नहीं बनी है, लेकिन माना जा रहा है कि आज देर शाम तक या फिर कल दोपहर तक नाम फाइनल हो जाएगा। मौजूदा वक्त में पांच नामों पर चर्चा सबसे ज्यादा है। मौजूदा महापौर प्रमोद दुबे के अलावे एजाज ढेबर, अजीत कुकरेजा, श्रीकुमार मेनन और ज्ञानेश शर्मा के नाम पर चर्चा जारी है।
इधर बैठक के बाद सीएम हाउस से बैठक खत्म, सीएम हाउस से बाहर निकले पार्षदों ने एक सुर में नामों के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है। माना जा रहा है कि विधायकों के सुझाव पर मुख्यमंत्री नामों को तय करेंगे। बैठक से बाहर निकले विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि निर्दलीय पार्षद भी कांग्रेस के एक साल के कार्य को देखते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे थे। आज विधायकों ने भी मुख्यमंत्री से बात की है। जो पार्टी तय करेगी उसी नामों पर हम लोगों की भी सहमति है।
सबसे अधिक नामो पर सहमति-
वहीं अजीत कुकरेजा ने कहा कि पार्टी जिस किसी का भी नाम तय करेगी उसी नाम पर सब सहमत होंगे। मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि मैं अकेले चर्चा नहीं करूंगा। इन्होंने कहा है कि सारे पार्षदों को समय दिया गया है। जिन नामों को लेकर सबसे अधिक नामो पर सहमति बनेगी ज्यादा उसी को महापौर बनाया जाएगा। छह तारीख को नाम फाइनल किया जाएगा। वहीं श्रीकुमार मेमन ने कहा कि नामों पर अभी भी चर्चा जारी है। जल्द ही महापौर के नाम पर मुहर लगा दी जाएगी







.jpeg)












