BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बदमाशों ने गन पॉइंट पर व्यापारी से की लूटपाट, कैश समेत 12 लाख के जेवरात लेकर हुए फरार

बदमाशों ने गन पॉइंट पर व्यापारी से की लूटपाट, कैश समेत 12 लाख के जेवरात लेकर हुए फरार
Share

 उत्तर प्रदेश। संभल जिले में बदमाशों ने गनपॉइंट पर सर्राफा व्यापारी से 70 हजार कैश समेत 12 लाख के जेवरात लूट लिए। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस बदमाशों को तलाश रही है।

मामला बनिया ठेर थाना इलाके के गुमथल गांव का का है। सर्राफा व्यापारी दीपक रस्तोगी बुधवार की देर शाम गुमथल गांव में अपनी सर्राफ की दुकान बंद कर बाइक से अपने घर चंदौसी आ रहा था। दीपक कुछ दूर ही निकले थे कि बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अचानक उनके सामने अपनी गाड़ी लगाकर उन्हें रोक लिया। बाइक रोकने के बाद बदमाशों ने व्यापरी की कनपटी से तमंचा सटा कर जान से मारने की धमकी दी। व्यापारी से 70,000 रुपये कैश और लगभग 12 लाख की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात से भरा थैला, मोबाइल फोन और जेब में रखा पर्स लूट लिया।

लूटपाट के बाद बदमाश व्यापारी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। व्यापारी ने वापस गुमथल गांव पहुंचकर किसी ग्रामीण के फोन से पुलिस को अपने साथ हुई लूटपाट की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।


Share

Leave a Reply