नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

युवती के प्यार में ऐसे पड़ी एक बच्चे की माँ, कि युवती संग शादी करने को हो रही है उतावली, जाने क्या है पूरी खबर

युवती के प्यार में ऐसे पड़ी एक बच्चे की माँ, कि युवती संग शादी करने को हो रही है उतावली, जाने क्या है पूरी खबर
Share

पीलीभीत यूपी के पीलीभीत जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। शादीशुदा महिला और गांव की एक युवती में नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि दोनों ने अब हमसफर बनने का फैसला ले लिया। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर खलबली मच गई। गांव में पंचायत हुई और दोनों को समझाया, पर दोनों ने एक दूसरे के बिना रहना स्वीकार नहीं किया। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का विषय बना है। 

एक बच्चे की मां और युवती के आपस में शादी करने की जिद का मामला पूरनपुर विकासखंड के एक गांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन साल पहले गांव के एक युवक की शादी हुई। इसके दो साल बाद गांव की एक युवती का उसकी पत्नी से मिलना हुआ। दो सौ मीटर दूरी पर दोनों का घर होने पर दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं।

 

अब दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाकर हमसफर बनने का फैसला लिया है। एक दिन पहले मामले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई। इसमें दोनों को समझाया पर बात नहीं बनी। एक दूसरे से दोनों शादी करने की जिद पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महिला एक बच्चे की मां है और उसका पति खेती करता है। वह अपने पति को छोड़कर युवती के साथ विवाह करना चाहती है। दोनों को समझाने का दौर दूसरे दिन भी चलता रहा। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

 


Share

Leave a Reply