BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तीन बेटियों की मां अपने भतीजे संग हो गयी फरार, पति रोते-रोते पहुंचा थाना, लगायी गुहार, पत्नी वापस ला दो ….

तीन बेटियों की मां अपने भतीजे संग हो गयी फरार, पति रोते-रोते पहुंचा थाना, लगायी गुहार, पत्नी वापस ला दो ….
Share

 मध्यप्रदेश : रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने भतीजे के साथ घर से फरार हो गई। महिला तीन मासूम बेटियों को अपने पति के हवाले कर अपने अय्याशी करने निकल पड़ी। महिला जाते समय घर से नकदी और लाखों के गहने भी ले गई। अब पीड़ित पति पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है।

मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां रहने वाले मनीष अहिरवार की पत्नी अपने तीन बच्चों को छोड़कर अपने ही भतीजे के साथ फरार हो गई। महिला ने जाते समय घर से 50 हजार रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये के जेवरात भी साथ ले लिए।

पति मनीष ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे उसकी पत्नी अचानक घर से गायब हो गई। पहले तो मनीष ने आसपास खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उसने थक हारकर पुलिस से संपर्क किया। मनीष अपनी तीन छोटी बेटियों को लेकर थाने पहुंचा और अधिकारियों से पत्नी की तलाश की गुहार लगाई।

पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का अपने ही भतीजे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। परिवार को शक भी था, लेकिन किसी ने इतनी बड़ी घटना की कल्पना नहीं की थी कि वह अपने मासूम बच्चों को छोड़कर इस तरह फरार हो जाएगी।

पुलिस की कार्रवाई:
मनीष की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापता महिला व उसके भतीजे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और मोबाइल लोकेशन के जरिए भी उनकी खोजबीन की जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक महिला और भतीजे का कोई सुराग नहीं मिला था।

समाज में आक्रोश:
इस घटना ने समाज में भी गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। लोग रिश्तों की मर्यादा टूटने पर दुख और आक्रोश जता रहे हैं। तीन मासूम बच्चियां अपनी मां की राह देख रही हैं, जबकि पिता मनीष को भी भारी मानसिक आघात पहुंचा है।


Share

Leave a Reply