नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

चरित्र शंका को लेकर नाबालिग पुत्र ने की थी मां की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, जाने कहा की है ये घटना

चरित्र शंका को लेकर नाबालिग पुत्र ने की थी मां की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, जाने कहा की है ये घटना
Share

रायगढ़ | थाना छाल में चंद्रशेखरपुर एडु के ठाकुरदेव देवराज ट्रस्ट में चौकीदारी करने वाले जागेश्वर यादव की पत्नी श्रीमती लता यादव उम्र 40 वर्ष की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दिये जाने की रिपोर्ट मृतिका के नाबालिग पुत्र द्वारा दर्ज कराया गया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया पहुंचे और विवेचक को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये। जांच के बाद मृतिका का बेटा पुलिस के संदेह में आने के बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर देवराज आयु 16 वर्ष 5 माह ने पुलिस को बताया कि 4 जनवरी को मृतिका का पति गांव (गुर्दा) चले गया था। उसकी मां के कमरे की ओर गया तो झोपड़ी से किसी व्यक्ति को निकलकर जंगल की तरफ  भागते देखा और झोपड़ी में जाकर अपनी मां से पूछा तो उसकी मां नहीं बताई । पुत्र को अपनी मां के चरित्र पर पूर्व से शंका तथा पूर्व में भी वह इसी बात को लेकर आपत्ति किया था । मां का दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध होने से नाबालिक पुत्र आक्रोशित होकर मां को झोपड़ी में पड़े लकड़ी से सिर पर मार कर गिरा दिया फि र सब्बल एवं टंगिया से गर्दन पर संघातिक चोट पहुंचाकर वहीं छोड़ दिया और अपने कमरे में जाकर सो गया । सुबह झोपड़ी में आकर देखा तो उसकी मां मर चुकी थी। डर से नाबालिग बालक ने घटना में प्रयुक्त टंगिया को झोपड़ी के पीछे नदी संगम में फेंक दिया? और छाल पुलिस को अपने द्वारा रची मनगढ़ंत घटना की रिपोर्ट लिखाया। प्रकरण में अपचारी बालक द्वारा साक्ष्य नष्ट करना पाए जाने पर धारा 201 भादंवि विस्तारित की गई है तथा अपचारी बालक से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी एवं लोहे का सब्बल जप्त कर अपचारी बालक को 6 जनवरी को बाल किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने भेजा गया है। 

 

Share

Leave a Reply