नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

खेत पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से की हत्या, जाच में जुटी पुलिस...

खेत पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से की हत्या, जाच में जुटी पुलिस...
Share

शामगढ़ : नीमच.शामगढ़ तहसील के ग्राम असावती में खेत पर सो रहे बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। और बुजुर्ग के जेब में रखे 10 हजार रूपए भी हत्यारोपी ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका पंचनामा बनाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया।


जानकारी के अनुसार असावती निवासी दूले ङ्क्षसह पिता पूर ङ्क्षसह उम्र 55 वर्ष अपने खेत पर बनी खोली में सो रहे थे। और दो अन्य रिश्तेदार भी थे। रात करीब 11 बजे दोनों व्यक्ति सिंचाई के लिए गए और वहां से घर चले गए। खेत पर सो रहे दूले सिंह पर अज्ञात हमलावर के द्वारा कुल्हाड़ी से हमला किया गया। और आरोपी जेब से रूपए भी ले गया। सुबह जब सात बजे छोटा भाई मवेशियों को लेकर कुए पर पहुृंचा तो उसने उनको घायल अवस्था में देखा। तो तत्काल अस्पताल ले गए। यहां से हायरसेंटर रैफर किया गया। जहां रास्ते में दुले ङ्क्षसह की मौत हो गई।


परिजनों ने बताया है कि एक दिन पहले ही शामगढ़ के जिला सहकारी बैंक से 35 हजार का बीमा क्लेम पास हुआ था और वह उसमें से 10 हजार रूपए निकाल कर लाए थे वह भी उनके पास में ही थे जहां घटना हुई वहां पर उनके पर्स से 10 हजार नहीं मिले । थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति द्वारा बताया गया कि प्रथम दृष्टया कुल्हाड़ी से हत्या करना सामने आ रहा है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 


Share

Leave a Reply