BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : राजधानी के इस लॉज में दिनदहाड़े हुई नाबालिग युवक की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : राजधानी के इस लॉज में दिनदहाड़े हुई नाबालिग युवक की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Share

पटना | बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हैं. यहां के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामकृष्ण कॉलोनी स्थित मां सरस्वती निवास नामक लॉज में घुस कर अज्ञात अपराधियों के द्वारा नाबालिग छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या से सनसनी फैल गई है. वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने शव को जलाने का भी प्रयास किया. मृतक के परिजनों के द्वारा सूचना देने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की. एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश की. पुलिस ने मृतक के कमरे से चाकू और खून से सना कपड़ा बरामद किया है.

मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के सिमराहा खानपुर निवासी सुनील कुमार राय के 17 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि राहुल पिछले एक वर्ष से यहां रह कर आईआईटी-जेईई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. किस कारण से उसकी निर्मम हत्या की गई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. राहुल के परिजनों ने भी उसकी हत्या के कारणों को बताने में असमर्थता जाहिर की है.

घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक के चचेरे भाई लव कुमार और उसके मामा सुजीत कुमार ने बताया कि राहुल का अपने गांव के ही रहने वाले रूम पार्टनर आर्यन के साथ विवाद चल रहा था. इस विवाद के चलते उसने आर्यन से रूम खाली करने को कहा था. उन्होंने बताया कि बीते 31 मार्च को आर्यन कमरा खाली कर चला गया था, और उसके तीन दिन बाद राहुल की लॉज में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. राहुल के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. बहादुरपुर थाना अध्यक्ष रिजवान अहमद खान ने हत्या की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन (खुलासा) कर लिए जाने का भरोसा दिया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे कड़ी पूछताछ चल रही है.


Share

Leave a Reply