BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टोक्यो ओलंपिक का पहला स्वर्ण इस खिलाडी के नाम

टोक्यो ओलंपिक का पहला स्वर्ण इस खिलाडी के नाम
Share

टोक्यो: युवा चीनी निशानेबाज यांग कियान ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में विजयी होकर टोक्यो ओलंपिक खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीता। भारत की शीर्ष निशानेबाजों अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वलारिवन इश इवेंट के फाइनल में भी जगह नहीं बना सकीं।


रूस की अनास्तासिया गैलाशिना ने रजत और स्विट्जरलैंड की नीना क्रिस्टन ने कांस्य पदक जीता। क्वालीफिकेशन में 628.7 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहू यांग ने फाइनल में 251.8 अंक बनाए। रूसी अनास्तासिया के 251.1 अंकों से बेहतर प्रदर्शन कर यांग ने अपने देश का स्वर्णिम खाता खोला।


इससे पहले, नॉर्वे की जेनेट हेग डुएस्टैड ने 632.9 अंकों के साथ क्वालीफाइंग स्टैंडिंग में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था, जो एक योग्यता ओलंपिक रिकॉर्ड (क्यूओआर) था। जेनेट हालांकि फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं।


जहां तक अपूवी और इलावेनिल की बात है तो क्वालीफिकेशन में 626.5 अंकों के साथ इलावेनिल 16वें स्थान पर रहीं जबकि अपूर्वी को 621.9 अंकों के साथ 50 खिलाडिय़ों के बीच निराशानजक 34वां स्थान मिला।


इस इवेंट का विश्व रिकार्ड अब भी अपूर्वी के ही नाम है। अपूर्वी ने 2019 में 252.9 अंकों के साथ रिकार्ड कायम किया था।


Share

Leave a Reply