नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

गजब की खबर : नवविवाहिता ने कहा मैंने नशे की हालत में करी शादी, दुल्हे ने किया कुछ ऐसा कि लोग हो गए हैरान

गजब की खबर : नवविवाहिता ने कहा मैंने नशे की हालत में करी शादी, दुल्हे ने किया कुछ ऐसा कि लोग हो गए हैरान
Share

ग्वालियर | मध्य प्रदेश  के ग्वालियर  जिले में एक लड़की ने नशे की हालत में शादी कर ली और बाद में होश आने पर पति को अपने लव अफेयर की बात बताई. पति ने पत्नी की खुशी के लिए कुटुंब न्यायालय में तलाक का आवेदन लगा दिया. कोर्ट ने पति का आवेदन स्वीकार कर लिया है. कोविड के चलते कोर्ट बंद थीं, इसलिए तलाक का आवेदन स्वीकार होने में देर लगी. शादी से पहले दोनों 6 महीने तक लिव इन रिलेशन में भी रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, पत्नी की नशे में शादी और लव अफेयर की जानकारी के बाद पति ने पत्नी से पूछा भी कि अगर ऐसा था तो फिर वह शादी के लिए तैयार क्यों हुई. परिजनों ने इतने धूमधाम से शादी क्यों की. इस पर लड़की जवाब देने के बजाए रोने लगी. उसके बाद पति-पत्नी ने इस विषय पर देर तक बात की. पति ने सोच-विचार के बाद तलाक देने का फैसला किया, ताकि महिला प्रेमी के साथ शादी कर सके.

शादी के चौथे दिन ही घर लौट गई पत्नी
तलाक के फैसले के बाद लड़की शादी के चौथे दिन ही अपने घर लौट गई. इसके बाद पति ने कुटुंब न्यायालय में तलाक का आवेदन दिया. कोविड के चलते लंबे समय तक कोर्ट बंद थीं. इस वजह से सुनवाई नहीं हो सकी. अब स्थितियां सामान्य हो गई हैं, तो कुटुंब न्यायालय ने पति का तलाक का आवेदन स्वीकार कर लिया है.

पति-पत्नी ने ये लगाए आवेदन
कुटुंब न्यायालय में पेश आवेदन के मुताबिक, पति ने तो संबंधों की पुनर्स्थापना के लिए आवेदन पेश किया है, लेकिन पत्नी ने कहा है कि उसने नशे की हालत में शादी की थी. इसलिए वह इस शादी को नहीं मानती. पति ने कुटुंब न्यायालय को ये भी बताया कि वे दोनों लखनऊ में काम करते थे और 6 महीने तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे. बाद में दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी. कोर्ट ने दोनों के आवेदनों पर विचार कर पति के आवेदनों को स्वीकार कर लिया.


Share

Leave a Reply