हवालात में ही कटेगी राणा दंपति की रात, बेल ऑर्डर नहीं पहुंचा जेल...
मुंबई : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करें को लेकर 11 दिन से जेल काट रहे राणा दंपत्ति को अदालत ने जमानत दे दी है। हालांकि, उनकी रिहाई आज नहीं हो पाएगी। अभी तक जेल में दोनों नेताओं की रिहाई ऑर्डर नहीं पहुंचा पाया है। जिसके कारण उनका बाहर निकलना आज मुश्किल है।
बता दें कि, बुधवार को मुंबई की सेशन कोर्ट ने अमरावती से निर्दलीय सांसद और उनके पति और बडनेरा विधायक रवि राणा को 50 हजार मुन्चालके पर जमानत दे दी है। हालांकि, इसके लिए कई शर्त भी लगाई है, जिसका उल्लंघन करने पर उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की सार्वजनिक घोषणा के बाद खड़े हुए विवाद में निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को 23 अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।







.jpeg)












