BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

युवा मोर्चा के पदाधिकारी डरते नहीं बल्कि मुद्दों को लेकर सड़कों पर डटे रहते हैं : डॉ रमन सिंह

युवा मोर्चा के पदाधिकारी डरते नहीं बल्कि मुद्दों को लेकर सड़कों पर डटे रहते हैं : डॉ रमन सिंह
Share

रायपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा में सभी नए युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए चेहरों को विभिन्न पदों पर विशेष जिम्मेदारी मिली है। भारतीय जनता पार्टी के लिए भाजयुमो हमेशा से एहम भूमिका निभाते आई है। इस विशेष मौके पर आज जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में उनकी ऊर्जावान टीम के नए पदाधिकारी आज पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचन्द्र सुंदरानी, जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर, पूर्व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठोड, दलीप सिंह होरा, विधायक शिवरतन शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने नवीन पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी डरते नहीं बल्कि मुद्दों को लेकर सड़कों पर डटे रहते हैं, और यही अविश्वसनीय पार्टी की पहचान बनाते हैं। युवा मोर्चा के यशस्वी पदाधिकारी अपनी ऊर्जा से आने वाले दिनों में बेहतर काम कर सकेंगे। उनके लिए उज्जवल भविष्य की कामना है, युवा साथियों के सहयोग से आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी एक नया कीर्तिमान रचेगी। इस मौके पर भाजयुमो रायपुर के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के सभी युवा साथी, जिला कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे। 


Share

Leave a Reply