राजधानी के बंद पड़े पुराना शराब भट्टी में रखा हुआ था 122 पेटी अवैध शराब, जाँच में जुटी पुलिस..
शराब जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। मुजगहन थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर बंद पड़े शराब भट्टी के अंदर से 122 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि मुजगहन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिलीप चंद्राकर के प्लाट में बंद पड़े शराब दुकान के अंदर छापा मारकर 122 पेटी अंग्रेजी शराब जिस पर हरियाणा का लेबल लगा हुआ है जब्त किया है। जब्त किये शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्लाट दिलीप चंद्राकर का है उसी में बने पुराने शराब भट्टी जो की बंद पड़ा हुआ है उसके अंदर बड़ी मात्रा में शराब रखने की सूचना मिला हुआ था। छापे की कार्रवाई के बाद शराब को जब्त कर पुलिस शराब रखने वाले आरोपी की पतासाजी कर रही है। वहीं घटना के संबंध में प्लाट मालिक दिलीप चंद्राकर से पूछताछ की जा रही है।







.jpeg)












