BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ की जनता हाथ जोड़ने से वोट देती है धमकी देने से नहीं,सालभर के कुशासन के बाद कांग्रेस के हाथ अब कुछ भी नहीं आएगा-सुनील सोनी

छत्तीसगढ़ की जनता हाथ जोड़ने से वोट देती है धमकी देने से नहीं,सालभर के कुशासन के बाद कांग्रेस के हाथ अब कुछ भी नहीं आएगा-सुनील सोनी
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सुनील सानी ने प्रदेश के मंत्री मोहम्मद अकबर के निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत के दावे को महज खयाली-पुलाव पकाने की कवायद बताया है। श्री सोनी ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री-विधायक और नेता भी इस हकीकत को स्वीकार कर रहे हैं कि सालभर के कांग्रेसी कुशासन के चलते इस बार भी कांग्रेस के हाथ कुछ नहीं आने वाला है।

इसलिए मो. अकबर धमकी दे रहे हैं कि अगर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के पार्षद नहीं जीतते हैं और महापौर नहीं बनता तो विकास नहीं होगा। ऐसे ही भूपेश मंत्री मंडल के कवासी लखमा धमतरी में धमकी दे चुके हैं कि अगर यहां से कांग्रेस को नहीं जीताते हो तो विकास का सारा पैसा बस्तर चला जाएगा। इस पर जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सुनील सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता हाथ जोड़ने से वोट देती है, धमकी देने से नहीं। उन्होंने भूपेश बघेल और उनके मंत्री मंडल को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को अभी तक नहीं समझा है।

                सांसद श्री सोनी ने कहा कि झूठे वादों और प्रलोभन के चलते कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में भले ही बहुमत हासिल कर लिया लेकिन कांग्रेस सरकार के लक्षणों ने चार माह में ही लोकसभा में कांग्रेस को उसकी जगह बता दी थी और यह बात कांग्रेस नेताओं व सत्ताधीशों को समझ लेनी थी। मंत्री अकबर के इस कथन पर कि अब हमारे पास सालभर की उपलब्धियों का ब्यौरा है, श्री सोनी ने तंज कसा कि प्रदेश सरकार के उपलब्धियां प्रदेश के मतदाता छलावा, झूठ-फरेब और भ्रम की राजनीति, वादाखिलाफी के रूप में देख रहे हैं। सालभर में विकास की एक ईंट तक नहीं रख पाने वाली प्रदेश सरकार के सालभर के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, नागरिकों व महिलाओं की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है। राजधानी के अंबेडकर अस्पताल में मुख्यमंत्री के पत्र के बावजूद प्रदेश सरकार मरीजों को संजीवनी कोष से इलाज की सुविधा तक तो दे नहीं पा रही है। क्या इन्हीं सारी अव्यवस्थाओं, परेशानियों को मंत्री अकबर अपनी सरकार की उपलब्धि मान बैठे हैं?

                सांसद श्री सोनी ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी और धान खरीदी में प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी का जो प्रदर्शन हुआ है, मंत्री अकबर यह तय मान लें कि छला और ठगा गया प्रदेश का अन्नदाता किसान फसल बोने के बाद फसल काटना भी अच्छी तरह जानता है। श्री सोनी. ने कहा कि केन्द्र सरकार ने सेंट्रल पूल में चावल खरीदने का निर्णय लेकर छत्तीसगढ़ के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण का परिचय दिया है लेकिन प्रदेश की सरकार अब इसमें भी मीन-मेख निकालने की अपनी दुराग्रही प्रवृत्ति का परिचय देकर किसानों के साथ छलावा करने की नीयत जता रही है। अपने सालभर के कुशासन और दुराग्रही राजनीतिक चरित्र के चलते कांग्रेस को नगरीय निकाय चुनावों में प्रदेश के मतदाता करारी शिकस्त देने का पक्का मन बना चुके है।


Share

Leave a Reply