लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

सीएम योगी के लुक में वोटिंग के लिए पहुंचा शख्स, नजर पड़ते ही लोगों के यूं आए रिएक्शन- देखें वीडियो

सीएम योगी के लुक में वोटिंग के लिए पहुंचा शख्स, नजर पड़ते ही लोगों के यूं आए रिएक्शन- देखें वीडियो
Share

उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहले चरण की 58 सीटों पर मतदान हो गया है. शुरुआत में मतदान को लेकर सुस्ती देखने को मिल रही थी, लेकिन समय के साथ-साथ इसमें तेजी आ गई. मतदान के बीच कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने का काम कर रहे हैं. अब एक शख्स का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लुक में दिखाई दे रहा है और मतदान केंद्र पर वोटिंग के लिए पहुंचा है. इस दौरान जिसने भी उसे देखा दंग गया. कुछ लोग तो शख्स को सीएम योगी ही समझ बैठे.
सीएम योगी के लुक में मतदान केंद्र पहुंचा शख्स
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है एक शख्स जिसका नाम राजू कोहली है वो बिल्कुल सीएम योगी आदित्यनाथ के लुक में नजर आ रहा है. वो उन्ही की तरह ड्रेस भी पहना हुआ है. शख्स के साथ उसके कई सहयोगी नजर आ रहे हैं जो मतदान केंद्र की तरफ बढ़ रहे हैं. शख्स जैसे ही मतदान केंद्र पहुंचा पहले लाइन में लगा, लेकिन कुछ देर बाद उसे लाइन में लगने से छूट मिल गई और वो आराम से वोट डाल सका. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है.
शख्स को देख हैरत में पड़े लोग
राजू कोहली नाम का शख्स सीएम योगी के लुक में जैसे ही नोएडा सेक्टर 11 के मतदान केंद्र में पहुंचा लोग दंग रह गए. शख्स को देख सीएम योगी के प्रति उसकी दीवानगी साफ तौर पर समझा जा सकता है. वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई यूपी उत्तराखंड ने शेयर किया है. 

यहां देखें वीडियो:
 


Share

Leave a Reply