लॉकडाउन ब्रेकिंग : राज्य के जिलों में लॉकडाउन बढ़ने का दौर फिर हुआ शुरू, इस जिले में आगामी आदेश तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
श्योपुर | मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण हड़कंप मचा हुआ है | रोजाना हजारों की संख्या में नए कोरोना मरीजों की पहचान हो रही है | हालात को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है | इसी बीच मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से लॉकडाउन को ले कर एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि श्योपुर जिले में 4 मई से आगामी आदेश तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।







.jpeg)












