पुलिस भी रह गई हैरान जब 25 युवतियों सहित 60 लोग मिले इस हाल में, देर रात क्लब में कंपनी के कर्मचारी कर रहे थे रेव पार्टी
हैदराबाद, कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद कई राज्यों को अनलॉक कर दिया गया है। वहीं, जहां संक्रमण अधिक है, वहां अभी भी लॉकडाउन जारी है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान भी कुछ ऐसे लोग हैं, जो लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तेलंगाना से सामने आया है, जहां देर रात आइटी कंपनी के कर्मचारी रेव पार्टी करते हुए पकड़ाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना के आधार पर पुलिस ने तेंलगाना जिले के रंगा रेड्डी इलाके के एक क्लब में दबिश दी। इस दौरान मौके पर 25 महिलाओं सहित 60 लोग नशे की हालत में मिले। बताया गया कि सभी आईटी कंपनी के कर्मचारी हैं और देर रात पार्टी करने यहां पहुंचे थे।
Telangana: 60 people including 25 women taken into custody for attending a rave party organized by an IT employee on the occasion of his birthday during lockdown hours in Ranga Reddy district, as per DCP, Shamshabad
— ANI (@ANI) June 13, 2021







.jpeg)












