BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पति के नाम पर थी पॉलिसी 15 लाख रुपये, पत्नी ने उसी पैसों के लिए कर दिया मर्डर...

पति के नाम पर थी पॉलिसी 15 लाख रुपये, पत्नी ने उसी पैसों के लिए कर दिया मर्डर...
Share

नई दिल्ली : पति और पत्नी का रिश्ता पवित्र माना जाता है लेकिन एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने पैसों के लिए अपने ही पति का मर्डर कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला खुद एक इंश्योरेंस कंपनी की एजेंट है और उसके पति के नाम पॉलिसी थी। इसी पॉलिसी के तहत पैसे मिलने थे। इसके बाद महिला ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।

दरअसल, यह घटना पंजाब के अमृतसर की है। आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक मृतक का नाम मंजीत सिंह है और आरोपी महिला उसकी पत्नी है। उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं रहती थी और इसके अलावा महिला का पति काफी समय से बीमार भी चल रहा था। महिला एलआईसी एजेंट थी और उसने अपने पति का 15 लाख रुपये का बीमा किया हुआ था। नॉमिनी वो खुद ही थी। ऐसे में उसे आइडिया आया कि अगर पति की हत्या हो जाती है तो बीमा के रुपये उसे मिल जाएंगे।

महिला ने सोचा और उसने पति की हत्या की प्लानिंग शुरू कर दी। एक दिन पर वह पति को दवा के लिए अस्पताल गई तो रास्ते में अपनी योजना को अंजाम दे दिया। हैरानी की बात यह है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए कत्ल की घटना को उसने लूट की घटना की तरह बताया। डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि 5 मई की सुबह मंजीत सिंह अपनी पत्नी नरिंदर कौर के साथ ब्यास अस्पताल दवा लेने के लिए निकला था और वहीं रास्ते में यह घटना हुई।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि आरोपी महिला ने खुद को भी घायल कर लिया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मामले की जांच शुरू की। जांच में पुलिस के सामने महिला ने अपना कारनामा क़ुबूल कर लिया।
 


Share

Leave a Reply