नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नेता की पत्नी को लगी पति के अफेयर की भनक: सरेआम सड़क पर हाई प्रोफाइल डांसर गर्लफ्रेंड को मारी गोली

नेता की पत्नी को लगी पति के अफेयर की भनक: सरेआम सड़क पर हाई प्रोफाइल डांसर गर्लफ्रेंड को मारी गोली
Share

मैक्सिको। रूस की एक हाई प्रोफाइल डांसर को मॉस्को की सड़कों पर मार गिराया गया। 30 साल की नतालिया प्रोनीना के बारे में ये दावा किया जा रहा है कि उनका रिलेशन रूस के एक रसूखदार नेता से भी चल रहा था। नतालिया अपने कोरियोग्राफी सेशन को खत्म करने के बाद वापस अपने घर लौट रही थीं। इस दौरान एक शख्स ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। उस शख्स ने मुंह पर मास्क और चश्मा लगाया हुए था। नतालिया पर हमला करने के बाद उसने स्टन ग्रेनेड भी वहां छोड़ दिया था जिससे कुछ समय के लिए उस क्षेत्र में काफी तेजी रोशनी फैल गई थी और वहां मौजूद लोगों की आंखें चौंधिया गई थीं। इसी का फायदा उठाकर ये शख्स वहां से भागने में सफल रहा।
वहीं पुलिस के सूत्रों का मानना है कि ये शूटर कॉन्ट्रेक्ट किलर था और ये भी मुमकिन है कि इस डांसर को मारने के लिए सुपारी दी गई हो। वहीं इस मामले में नतालिया के 33 साल के बॉयफ्रेंड ने इस मर्डर से अपने आपको अंजान बताया है और कहा कि जब ये घटना हुई उस समय वो क्रीमिया में जॉब कर रहा था। वहीं दूसरी ओर नतालिया के बॉयफ्रेंड ने दावा किया कि एक शख्स उसका पीछा करता था और नतालिया को 6000 पाउंड्स का कर्ज भी चुकाना था। इस मामले में नतालिया की दोस्त वलेरिया का मानना है कि नतालिया के किसी चाहने वाले ने जलन के चलते ऐसा कदम उठाया है क्योंकि वो ना केवल एक बेहतरीन डांसर थीं बल्कि बेहद खूबसूरत भी थीं। वलेरिया ने ये भी कहा कि वो एक ऐसी महिला नहीं थी जो सीरियस रिलेशनशिप चाहती थी। वो अपनी जिंदगी इंजॉय करना चाहती थीं।

Share

Leave a Reply