BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्राओं को कहा उतार दो अपने कपड़े, स्कूल में मचा बवाल, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्राओं को कहा उतार दो अपने कपड़े, स्कूल में मचा बवाल, पढ़ें पूरी खबर
Share

मध्यप्रदेश शिक्षक का पेशा बहुत ही आदर्शात्मक मूल्यों वाला होता है। लेकिन कई बार कुछ घटनाएं इस पेशे का भी मजाक बना देती हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से सामने आया है जहां एक स्कूल प्रिंसिपल ने लड़कियों की ड्रेस पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, इसके बाद प्रिंसिपल पर एफआईआर दर्ज की गई। प्रिंसिपल ने यह टिप्पणी तब की है जब पूरा देश शिक्षक दिवस मनाकर शिक्षकों को सम्मान दे रहा है। 

दरअसल, यह घटना मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की है। यहां एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। बताया गया कि माचलपुर थाने में तीन लड़कियों की शिकायत के अनुसार, प्रिंसिपल राधेश्याम मालवीय उनके ऊपर तब भड़क गए जब उन्हें स्कूल यूनिफॉर्म में नहीं देखा। आरोप है कि प्रिंसिपल ने कहा कि कल से बिना कपड़ों के ही स्कूल आ जाना, लड़कों को तुम ही बिगाड़ रही हो। यह भी बताया गया कि प्रिंसिपल ने कहा कि यह कपड़े अभी उतार दो।

 

प्रिंसिपल के इस तरह भड़कने के बाद छात्र-छात्राओं ने स्कूल से लेकर थाने तक रैली निकाली और शिकायत दर्ज करवाई है। माचलपुर पुलिस के एक बयान में बताया गया कि स्कूल के बच्चों के विरोध के बाद शनिवार शाम प्रिंसिपल को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

माचलपुर थाना उपनिरीक्षक जितेंद्र अजनारे ने रविवार को न्यूज एजेंसी से बताया कि फिलहाल आरोपी प्रिंसिपल अभी फरार हैं। यह भी बताया गया कि शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। अजनारे ने बताया कि सोमवार को अदालत में भी तीन लड़कियों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। हम प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने के लिए घर भी गए थे, लेकिन फरार होने की वजह से प्रिंसिपल को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

उधर राजगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी बीएस बिसोरिया ने कहा है कि पूरी घटना की जानकारी ली गई है। प्रिंसिपल के खिलाफ माचलपुर थाने में मामला दर्ज होने के बाद उसे सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ पुलिस की एक टीम फरार प्रिंसिपल की तलाश भी कर रही है। मामले में यह भी बताया गया है कि संबंधित लोगों से बातचीत भी की जा रही है।

 

Share

Leave a Reply