हंगामेदार होगा सदन का दूसरा दिन, अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है. इसमें उत्तर प्रदेश सरकार ने 2022-23 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया. यह साल का तीसरा सत्र है और इसमें 3 बैठकें होंगी. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई. सदन का दूसरा दिन भी हंगामेदार होने के आसार हैं.
पहले दिन सदन में 33,770 करोड़ का अनुपूरक बजट पास हुआ. ऐसे में आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. चर्चा के दौरान विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है. जाहिर है कि सत्र के पहले दिन सपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा के पास जमकर हंगामा किया था.
गौरतलब है कि शीतकालीन सत्र की शुरुआत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया. सत्र की शुरुआत में दुख जताते हुए योगी ने कहा कि मुलायम सिंह जमीन से जुड़े नेता रहे हैं. समाजिक कार्य अविस्मरणीय रहे. 10 बार विभिन्न सदनों के सदस्य रहे. वहीं समाजवादी पार्टी के विधायकों ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई जैसे मुद्दों पर प्रदर्शन किया.
ये भी पढ़े
-
नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता
28-Aug-2026 8:14:21 pm -
एशियन गेम्स 2026 में भारत-पाक मुकाबले का इंतजार बढ़ा, सिर्फ सेमीफाइनल या फाइनल में होगी भिड़ंत
24-Jul-2026 10:13:50 pm -
100 करोड़ पार हनुमान अंश, फिल्म की ब्लॉकबस्टर कमाई के बाद बड़ा ऐलान, इस राज्य में हुई टैक्स-फ्री
06-Sep-2026 10:57:50 am -
विशेष लेख : धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा
23-Jul-2026 11:20:38 am -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am -
सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट….
05-Sep-2026 7:30:27 pm





















