BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से जयादा चढ़ा, निफ्टी 11,300 अंक से ऊपर

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से जयादा चढ़ा, निफ्टी 11,300 अंक से ऊपर
Share

मुंबई। एशियाई शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने पर घरेलू शेयर बाजारों में भी बुधवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 11,300 अंक से ऊपर निकल गया।कारोबार के शुरुआती दौर में बीएसई सेंसेक्स 114.99 अंक यानी 0.30 प्रतिशत बढ़कर 38,607.94 अंक पर जबकि एनएसई का निफ्टी 32.45 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त लेकर 11,333 अंक पर पहुंच गया।इस दौरान सेंसेक्स में लाभ दर्ज करने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक में सबसे ज्यादा 4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, सन फार्मा, लार्सन एण्ड टुब्रो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी बढ़त रही। इसके विपरीत इन्फोसिस, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिन्द्रा गिरावट वाले शेयरों में रहे। शेयर कारोबारियों का कहना है कि घरेलू बाजार में शुरुआत सकारात्मक रुख में हुई। वैश्विक शेयर बाजारों के रुख को देखते हुये ऐसा हुआ। अमेरिका के फेडरेल रिजर्व की नीतिगत बैठक के परिणाम से पहले बाजारों में बेहतर उम्मीद का माहौल है। शंघाई, हांग कांग और सोल के बाजारों में भी तेजी का रुख रहा। हालांकि, टोक्यो शेयर बाजार लाल निशान में रहा। कल के कारोबार में अमेरिका का वॉल स्ट्रीट गिरकर बंद हुआ। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 43.66 डालर प्रति बैरल पर रहा।

Share

Leave a Reply