स्पा की आड़ में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, ग्राहक बन कर पहुंची पुलिस ने किया खुलासा
जयपुर। पुलिस ने स्पा की आड़ में चल रही सेक्स रैकेट का पर्दाफास कर दिया है बताया जा रहा है की जयपुर के जालूपुरा स्थित एक स्पा में सुचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी जहां देह व्यपार चलाया जा रहा था पुलिस ने तीन युवतियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है तीनों युवतियां दिल्ली की रहने वाली है।
ग्राहक बन कर पहुंची पुलिस-
पुलिस को स्पा और मसाज पार्लर जिस्मफरोशी के धंधे की जानकारी मिली थी। जालूपुरा थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पिंकसिटी हैवन्स स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में गलत काम होने की मुखबिर से लगातार सूचनाएं मिलने पर एक टीम का गठन किया गया, जिसने सेंटर पर बोगस ग्राहक भेजकर सौदा तय किया और फिर टीम ने इशारा पाकर सेंटर में दबिश दी। पुलिस ने बताया कि जयपुर के अंबर टॉवर में एक महीने पहले पिंकसिटी हैवन्स स्पा सेंटर खुला था। यहां पर दिल्ली की तीनों लड़कियों को प्रति माह की पगार पर रखा गया था। वहीं अब दबिश के बाद पता चला कि यहां तीनों लड़कियों से सेक्स का धंधा चलाया जा रहा था। युवतियों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।







.jpeg)
.jpg)











