बेटे ने कर दी पिता की हत्या , यह था पूरा मामला....
गुना : बार-बार पढ़ाई के लिए कहने पर बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को फंसाने का नाटक किया। गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि दो अप्रैल की रात कस्बा जामनेर में घर पर सो रहे व्यक्ति का शव मिला। बेटे ने संदेही वीरेंद्र अहिरवार व उसके एक अन्य साथी पर अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट में मृतक के बेटे ने बताया कि वह मम्मी और बहनों के साथ एक कमरे में और पापा सामने वाले कमरे में अकेले सो रहे थे। चिल्लाने की आवाज सुनकर जागा तो पापा खून से लथपथ पड़े थे। सीढिय़ों पर एक व्यक्ति जाता दिखा। पीछा कर पकड़ा तो उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी।
उसने मुझे धक्का दे दिया और छत के पिलर पर लगी रस्सी के सहारे से नीचे उतर गया। नीचे पड़ोसी वीरेन्द्र की आवाज सुनाई दी। सख्ती से पूछने पर बेटे ने बताया कि उसके पिता पढ़ाई नहीं करने पर डांटा करते थे इसलिये उसे पिता को मौत के घाट उतार दिया।







.jpeg)












