नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पुलिस अधिकारी के पुत्र ने दर्री डैम से लगाई छलांग, जाने कहा की है ये घटना

पुलिस अधिकारी के पुत्र ने दर्री डैम से लगाई छलांग, जाने कहा की है ये घटना
Share

कोरबा | एक पुलिस अधिकारी का पुत्र दर्री डैम में जान देने की नीयत से कूद गया। आसपास के लोग व मौजूद मछुआरों ने युवक को बचा लिया, लेकिन उसके हाथ-पैर में गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए उसे एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बाल्को थाना में पदस्थ एएसआइ छेदीलाल जाटवर का पुत्र विक्रम सिंह 25 रात तीन बजे से लापता था। इसकी जानकारी छेदीलाल ने दर्री पुलिस को दी थी। रविवार की सुबह से पुलिस के जवान दर्री डैम के ऊपर नजर रखे हुए थे। इसी बीच सुबह आठ बजे विक्रम के बांध में कूदने की खबर मिली। डॉयल 112 के जवानों और मछुआरों की मदद से विक्रम को पानी से बाहर निकाल लिया गया। डैम में कूदने के दौरान विक्रम को पत्थर से चोट लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। पानी से बाहर निकालकर उसे एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने निजी अस्पताल रेफ र कर दिया। विक्रम ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 

Share

Leave a Reply