BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : बॉलीवुड के इस जाने माने फिल्म निर्देशक के बेटे की होली के दिन बिल्डिंग के 5वी मंजिल से गिरकर हुई दर्दनाक मौत, पसरा मातम

BIG BREAKING : बॉलीवुड के इस जाने माने फिल्म निर्देशक के बेटे की होली के दिन बिल्डिंग के 5वी मंजिल से गिरकर हुई दर्दनाक मौत, पसरा मातम
Share

मुंबई | ‘तोबराज’ फिल्म के निर्देशक गिरीश मलिक के घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. होली 2022 वो गम दे गई, जिसको शायद ही कभी उनके जहन से दूर हो पाएंगी. गिरीश मलिक के 17 साल के बेटे मनन की मुंबई में अंधेरी स्थित घर की पांचवी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है. हादसे के बाद मनन को घरवालों ने आनन-फानन में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल  में भर्ती कराया, जहां उसने अंतिम सांस ली. होली के दिन मनन के साथ ये हादसा हुआ या उसने खुद बिल्डिंग से छलांग लगाई ये अभी तक साफ नहीं हो सका है.

गिरीश मलिक  के 17 साल के बेटे के मौत के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है. वहीं, उनके दोस्त और इंडस्ट्री के कुछ लोग सदमे में हैं. लोग गिरीश मलिक को अपनी तरफ से सांत्वना दे रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में ये हादसा हुआ वो अंधेरी वेस्ट में ओबरॉय स्प्रिंग्स है, मनन इसकी ए-विंग में रहता था.

शाम 5 बजे हुआ दुखद हादसा
रिपोर्ट के मुताबिक, मनन दोपहर में होली खेलने गया था और फिर कुछ देर बाद वापस भी आ गया था. उसके घर लौटने के कुछ देर बाद ही ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि ये हादसा शाम को करीब 5 बजे के आस-पास हुआ है. हादसे के तुरंत बाद मनन के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई.

गिरीश मलिक के पार्टनर पुनीत सिंह ने किया कंफर्म
‘तोबराज’ फिल्म में गिरीश मलिक के पार्टनर पुनीत सिंह ने इस दुखद घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मिस्टर मलिक के बेटे का निधन हो गया है, इसके अलावा मैं आपसे और कुछ नहीं कह सकता हूं कि ये सब कैसे हो गया.

बॉलीवुड के नामी निर्देशक हैं गिरीश मलिक
आपको बता दें कि गिरीश ने बॉलीवुड को ‘तोबराज’ और ‘जल’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं. फिल्म ‘तोबराज’2020 में आई थी. जिसमें संजय दत्त, राहुल देव और नरगिस फाखरी अहम भूमिका में थे.


Share

Leave a Reply