BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राज्योत्सव के दिन ही होगी प्रदेश कैबिनेट की बैठक, हो सकता नई योजनाओं का है ऐलान

राज्योत्सव के दिन ही होगी प्रदेश कैबिनेट की बैठक, हो सकता नई योजनाओं का है ऐलान
Share

रायपुर, इस बार राज्योत्सव को पिछले वर्षों की तुलना में कुछ खास बनाने की तैयारियों में राज्य सरकार पूरी तरह जुटी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्योत्सव के उद्घाटन के ठीक पहले भूपेश कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि राज्योत्सव में मुख्य अतिथि कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी होगी।  राज्योंत्सव के अवसर पर राज्य सरकार के द्वारा कई बड़े ऐलान कर सकती है। जो कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष किया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि प्रदेश में सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी में चुनाव के दौरान अपने जनघोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उनकों ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं इस दौरान की जा सकती है। इन घोषणाओं के पूर्व कैबिनेट की बैठक में इसका अनुमोदन लिया जाना जरुरी होगा। वहीं प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव सुनील कूजुर 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे है, इनकी सेवानिवृत्ति के पश्चात नए मुख्य सचिव की ताजपोशी भी की जानी है। कैबिनेट की बैठक में ही वर्तमान मुख्यसचिव कुजूर को विदाई तथा नए मुख्य सचिव का स्वागत किए जाने की परंपरा पूर्व से ही बरकरार  रही है। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रुप में आरपी मंडल के नाम पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। फिलहाल सीके खेतान व आरपी मंडल के बीच इस पद को लेकर खीचतान की चर्चा थी।

राज्य सरकार ने श्री कुजूर को सेवा विस्तार दिलाने के लिए जुलाई में ही केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को पत्र लिखा था। इस महीने एक रिमाइंडर भेजा गया, लेकिन केन्द्र सरकार उन्हें एक्सटेंशन देने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोपहर बाद किसी भी समय विधिवत तौर पर नए मुख्य सचिव की नियुक्ति का आदेश जारी किया जा सकता है।

आरपी मंडल 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्य सचिव के तौर पर आरपी मंडल का कार्यकाल 11 महीने का होगा। आरपी मंडल की छवि ईमानदार और भरोसेमंद अधिकारियों में मानी जाती है। इसके अलावा उन्हें परफारमेंस देने वाले अधिकारियों की श्रेणी में भी शामिल माना जाता है।


Share

Leave a Reply