BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : राज्य सरकार ने प्रदेश में 2 जनवरी तक नाईट कर्फ्यू का किया ऐलान, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

BIG BREAKING : राज्य सरकार ने प्रदेश में 2 जनवरी तक नाईट कर्फ्यू का किया ऐलान, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Share

नई दिल्लीकोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर राज्य सरकारें भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं. महाराष्ट्र के बाद अब बुधवार को कर्नाटक सरकार ने भी राज्य में नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है. यह कर्फ्यू 2 जनवरी तक जारी रहेगा. इस दौरान रात में 10 बजे से सुबह 6 बजे तक गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी. इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने भी वायरस के खतरनाक रूप को देखते हुए इस हफ्ते से नई पाबंदियां लगाने की घोषणा की थी. भारत समेत 30 देशों ने ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स पर अस्थाई रोक लगाई है.

पढ़ें : बड़ी खबर: सुहागरात के दिन पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट, जानिए आखिर हुआ क्या ऐसा

राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने कहा, 'कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को देखते हुए आज से 2 जनवरी तक रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है.' उन्होंने कहा, 'मैं सभी से साथ देने की अपील करता हूं.' हालांकि, इससे पहले उन्होंने कहा था 'नाइट कर्फ्यू लगाने की अभी कोई जरूरत नहीं है, हमें ज्यादा सावधान रहना होगा.'

राज्य परिवहन पर नहीं होगी रोक
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने कहा, 'यह यूके में मिले कोरोना वायरस स्ट्रेन को रोकने के लिए किया जा रहा है. हम राज्य में आ रहे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी भी कर रहे हैं.' उन्होंने यह साफ किया है कि इस दौरान इंटरस्टेट ट्रैवल पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी. उन्होंने बताया कि 10वीं और 12वीं क्लास के लिए स्कूल 1 जनवरी से खुल जाएंगे.
उन्होंने कहा '23 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच किसी भी तरह के कार्यक्रम और त्योहारों मनाने की अनुमति रात 10 बजे के बाद नहीं होगी.' उन्होंने जानकारी दी कि यह नियम हर तरह के कार्यक्रम पर लागू होगा.

 


Share

Leave a Reply