BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राज्य सरकार ने जारी की कोरोना से संबंधित नयी गाइडलाइंस, वैक्सीन लगवा चुके लोगों को मिलेगी ये विभिन्न छूट, देखें आदेश

राज्य सरकार ने जारी की कोरोना से संबंधित नयी गाइडलाइंस, वैक्सीन लगवा चुके लोगों को मिलेगी ये विभिन्न छूट, देखें आदेश
Share

नई दिल्ली | राजस्थान सरकार ने कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश में लागू गाइडलाइंस में बदलाव करते हुए कई तरह की छूट का ऐलान किया है। दफ्तरों में जहां 100 फीसदी कर्मचारी होंगे तो शादी समारोह में अब 200 मेहमान शामिल हो सकेंगे। टीका लगवा चुके लोगों के लिए कई और छूट का ऐलान किया गया है।

सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी गाइडलाइंस में कहा गया है कि शादी समारोह में अब 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। वहीं सभी सरकारी और निजी कार्यालय में 100 फीसदी उपस्थिति हो सकती है। हालांकि, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन, विशेषकर 2 गज की दूरी रखने को कहा गया है।

9वीं से 12वीं तक की कक्षा के विद्यार्थी स्कूल जा सकते हैं तो कोचिंग सेंटर भी खुल गए हैं। 20 सितंबर से 6वीं से 8वीं तक के स्कूल खुलेंगे तो पहली से पांचवीं तक के स्कूल 27 सितंबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे।

सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक रेस्टोरेन्ट खुलेंगे तो सिनेमा हॉल्स, थिएटर और मल्टीप्लेक्स भी इस अवधि में पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। हालांकि, एंट्री केवल उन्हें मिलेगी, जिन्हें कोरोना की कम से कम एक डोज मिल गई हो।

जिम और योग सेंटर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगे। जिम और योग सेंटर में भी केवल उन्हें जाने की अनुमति होगी, जिन्होंने कोरोना का कम से कम एक टीका लगवा लिया है। 20 सितंबर से स्विमिंग पूल्स का आनंद भी लोग इसी शर्त पर ले सकते हैं।


Share

Leave a Reply