BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रदेश सरकार बंदी जवान की रिहाई के प्रयासों में तेज़ी लाकर बटालियन का मनोबल बढ़ाए और परिजनों को राहत दे : भाजपा

प्रदेश सरकार बंदी जवान की रिहाई के प्रयासों में तेज़ी लाकर बटालियन का मनोबल बढ़ाए और परिजनों को राहत दे : भाजपा
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बीजापुर-सुकमा के सीमावर्ती इलाक़े तर्रेम में नक्सली हिंसा के दौरान सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के लापता जवान राकेश्वर सिंह मनहास के नक्सलियों के पास बंदी होने पर चिंता व्यक्त है। श्री साय ने इस बात पर भी गहरा अफ़सोस जताया है कि सरकार की तरफ से नक्सलियों के पास बंदी जवान मनहास के बारे में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार को बंदी जवान की यथाशीघ्र सुरक्षित रिहाई के हरसंभव उपायों पर तेज़ी से काम करना चाहिए ताकि बटालियन का मनोबल बढ़े और बंदी जवान के परिजनों को राहत मिले।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नक्सली मोर्चे पर कमज़ोर नीतियों का ही यह दुष्परिणाम है कि नक्सलियों ने प्रदेश में अपने ख़ूनी तांडव से दहशत क़ायम करने पर उतारू हो चले हैं और अब एक जवान को बंदी बनाकर सरकार के सामने मध्यस्थ नियुक्त करने के बाद जवान की रिहाई की शर्त रख रहे हैं। श्री साय ने ताज़ा नक्सली हिंसा के मद्देनज़र आक्रामक नक्सलरोधी कार्ययोजना को अमल में लाने के केंद्र सरकार के संकेत का स्वागत किया है। श्री साय ने कहा कि नक्सली आतंक के ख़िलाफ़ निर्णायक लड़ाई की ज़रूरत पर बल देकर इसे अंजाम तक पहुँचाने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वचनबद्धता लाल आतंक के ख़िलाफ़ जारी लड़ाई में शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इससे घायल जवानों का मनोबल बढ़ेगा।
 


Share

Leave a Reply