विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने दिया धरना, जाने पूरी खबर
प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने पंचायत सचिव संघ के सदस्यों का वेतनमान 5200 से 20200, शासकीयकरण की स्वीकृति विभागीय रिक्त पदों पर शतप्रतिशत पदोन्नति, त्रिस्तरीय क्रमोन्नति की स्वीकृति पूर्णकालीन पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर बुढ़ापारा धरना स्थल में एक दिवसीय धरना दिया। ज्ञातव्य है कि उक्त मांगों को लेकर पूर्व में भी संघ द्वारा पंचायत मंत्री मुख्य सचिव पंचायत सचिव एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर मांगेे पूर्ण करने का आग्रह किया गया था। सांकेतिक धरने में बड़ी संख्या में सदस्यों ने पहुंचकर संघ की मांगों का समर्थन किया। इधर सांकेतिक धरने के बाद रैली निकालने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सप्रे स्कूल के पास बेरीकेट्स लगाकर तगड़ी मोर्चा बंदी की है।








.jpeg)












