BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, सेंसेक्स पहली बार 56700 अंक के पार और निफ्टी भी 16800 अंकों के ऊपर

 शेयर बाजार ने रचा इतिहास, सेंसेक्स पहली बार 56700 अंक के पार और निफ्टी भी 16800 अंकों के ऊपर
Share

मुंबई । टाटा स्टील, रिलायंस , स्टेट बैंक , आईसीआईसीआई बैंक , मारूति और बजाज फाइनेंस सहित विभिन्न समूहों की कंपनियों में हुयी जोरदार लिवाली के बल पर सोमवार को शेयर बाजार ने नया इतिहास रख दिया और अब तक सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सत्र के दौरान अब तक रिकार्ड स्तर 56734.29 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी16881.35 अंक के नये शिखर पर पहुंच गया। 205 अंकों की बढ़त के साथ सेंसेक्स 56329.25 अंक पर खुला। खुलते ही यह 56309.86 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी लिवाली के बल पर यह 56734.29 अंक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। अभी यह 567.02 अंकों की बढ़त के साथ 56691.74 अंक पर कारोबार कर रहा है।

एनएसई का निफ्टी 70 अंकों की तेजी लेकर 16775.85 अंक पर खुला। इसके तुरंत बाद यह 16764.85 अंक के निचले स्तर तक टूटा लेकिन फिर से लिवाली होने के बल पर यह अब तक रिकार्ड स्तर 16881.35 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अभी यह 161.15 अंकों की बढ़त के साथ 16866.35 अंक पर कारोबार कर रहा है।

Share

Leave a Reply