लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

आज शाम 5 बजे तक खुला रहा शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 1030 अंकों की बड़ी छलांग!

आज शाम 5 बजे तक खुला रहा शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 1030 अंकों की बड़ी छलांग!
Share

मुंबई , आज का दिन शेयर बाजार के लिए और दिनों से काफी अलग रहा। इसकी वजह ये है कि आज शेयर बाजार शाम 5 बजे चला, क्योंकि दिन में कुछ तकनीकी खराबी के चलते ट्रेडिंग प्रभावित हुई थी। शाम करीब 4 बजे तक को शेयर बाजार मामूली बढ़त दिखा रहा था, लेकिन उसके बाद अचानक से निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में ही तगड़ी तेजी आने लगी।
आज सुबह 12 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 49,763 अंकों पर खुला सेंसेक्स शाम को 5 बजे 1030 अंकों की तेजी के साथ 50,781 अंकों पर बंद हुआ है। पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 49,648 अंकों का न्यूनतम स्तर छुआ, जबकि 50,881 अंकों का उच्चतम स्तर भी छुआ।
वहीं दूसरी ओर सुबह 22 अंकों की बढ़त के साथ 14,729 अंकों के स्तर पर खुला निफ्टी शाम 5 बजे 274 अंकों की तेजी के साथ 14,982 अंकों के स्तर पर बंद हुआ है। पूरे दिन के कारोबार में निफ्टी ने 14,723 अंकों का न्यूनतम स्तर और 115,008 अंकों का उच्चतम स्तर छुआ।
आज शाम 5 बजे तक हुआ कारोबार
देश के प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में यानी आज पांच बजे तक कारोबार हुआ। दोनों एक्सचेंजों ने कहा है कि उनके शेयर और डेरिवेटिव्स बाजार देर तक खुले रहे। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि दिन में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से एनएसई में कारोबार प्रभावित हुआ था। दिन में 11.40 बजे देश के सबसे बड़े शेयर बाजार एनएसई में विभिन्न खंडों में कनेक्टविटी के मुद्दे की वजह से कारोबार बंद हो गया था। एनएसई ने कहा कि वह कनेक्टिविटी के लिए दो दूरसंचार सेवाप्रदाताओं पर निर्भर है। दोनों की कनेक्टिविटी साथ-साथ बंद हो गई। हालांकि, इससे व्यापक भारतीय बाजार प्रभावित नहीं हुए क्योंकि बीएसई में संचार लाइनें चलती रहीं। हालांकि, एनएसई को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 


Share

Leave a Reply