BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर

शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर
Share

मुंबई : रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव और कमजोर वैश्विक रुझानों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को लगातार 5वें कारोबारी सत्र में गिरावट हुई। तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुला और खबर लिखे जाने तक 432.36 अंक या 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,410.39 पर आ गया।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 115.75 अंक या 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,747.40 पर था। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 1,491.06 अंक या 2.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,842.75 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 382.20 अंक या 2.35 प्रतिशत टूटकर 15,863.15 पर आ गया।

सेंसेक्स में मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एनटीपीसी, टीसीएस और टेक महिंद्रा में बढ़त देखने को मिली। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.50 फीसदी उछलकर 126.1 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 7,482.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

 


Share

Leave a Reply