BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है तूफान “आसनी”, 10 मई तक प्रदेश के तटों से चक्रवात के टकराने की है संभावना, जारी हुआ येलो अलर्ट

प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है तूफान “आसनी”, 10 मई तक प्रदेश के तटों से चक्रवात के टकराने की है संभावना, जारी हुआ येलो अलर्ट
Share

नई दिल्ली | आज साल के पहले तूफान “आसनी” (Cyclone Asani) का असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है. पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर भीषण चक्रवाती तूफान के बनने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग की मानें तो तूफान ने शनिवार को अंडमान सागर से बंगाल की खाड़ी में एंट्री की है. इसके बाद से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आंधी, तूफान और बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के 10 मई तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर पहुंचने की संभावना है. यह चक्रवात ओडिशा या आंध्र प्रदेश में दस्तक नहीं देगा बल्कि यह तट के समानांतर ही आगे बढ़ेगा.

क्या बोले मौसम वैज्ञानिक
मौसम विभाग के वैज्ञानिक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवा अब उत्तर पश्चिम दिशा में तट की तरफ बढ़ रहा है. 10 मई की शाम तक यह उस दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा और उसके बाद उत्तर पूर्व उत्तर की तरफ बढ़ेगा. फिर यह तट के समानांतर आगे चलेगा. उन्होंने कहा कि ओडिशा के तट के पास समुद्र की स्थिति 9 और 10 मई को खराब रहेगी तथा समुद्री हवा बढ़कर 80-90 किमी प्रतिघंटा हो जाएगी.

इन स्थानों पर होगी बारिश
मौसम विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि 10 मई को ओडिशा के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. गजपति, गंजन और पुरमी में एक से दो स्थानों पर भारी बारिश होगी. वहीं मछुआरों को 9-11 मई के बीच गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. इस चक्रवात के का असर अन्य राज्यों जैसे ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बंगाल, बिहार, असम में भी देखने को मिलेगा. यहां बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.


Share

Leave a Reply