11 कक्षा की छात्रा ने खुद को बंद कमरे में किया आग के हवाले, छात्रा को जलते देख माता-पिता के उड़े होस...
बलौदा बाजार| छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में 11th की स्टूडेंट ने खुद पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये है पूरा मामला-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेल में शुक्रवार को सुबह दस बजे 11वीं की छात्रा पूर्णिमा कोसले (17) पिता नोखराम कोसले ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था। छात्रा के माता-पिता धान कटाई के लिए खेत गए हुए थे। जब वापस लौटे तो कमरे से धुआं निकलते देखा। वह कमरे में पहुंची, तो भीतर वह बिस्तर समेत जल रही थी। उसने शोर मचाकर कर परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया और आग बुझाना शुरू किया। घटना की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंच गई। आग बुझाने के बाद शव को बाहर निकाला गया। छात्रा के कमर के नीचे का हिस्सा जल गया था। शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए थे।
किसी ने नहीं सुनी चीख-पुकार-
आग लगने पर आमतौर पर व्यक्ति इधर-उधर भागता है। एक ही जगह पर शांत नहीं रहता, जबकि छात्रा अपने बिस्तर पर ही पड़ी थी।कोटवार व जनपद सदस्य की सूचना पर पहुंची कसडोल थाना पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कसडोल शासकीय अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
स्कूल नहीं जाने का मिला आवेदन-
मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के पास से स्कूल नहीं जाने का एक आवेदन पत्र मिला है। साथ ही कमरा से मिट्टी तेल का डिब्बा बरामद हुआ। खुदकुशी का कारण अज्ञात है।







.jpeg)












