BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ऑनलाइन क्लास में टीचर के साथ गंदी हरकत करता था छात्र, पकड़ने गई पुलिस को ऐसे देता रहा चकमा

ऑनलाइन क्लास में टीचर के साथ गंदी हरकत करता था छात्र, पकड़ने गई पुलिस को ऐसे देता रहा चकमा
Share

जयपुर, राजस्थान के नौंवीं क्लास के छात्र ने ऑनलाइन कोडिंग क्लास में महिला टीचर के साथ अश्लील हरकत की. आरोप है कि आर्मी अफसर का बेटा बताया छात्र महिला टीचर को अपना प्राइवेट पार्ट भी दिखाने की शर्मनाक कोशिश कर रहा था. महिला ने इस मामले में मुंबई में इस मामले में शिकायत दर कराई. आरोपी को पकड़ने मुंबई पुलिस राजस्थान पहुंची लेकिन वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा. हालांकि दूसरे प्रयास में मुंबई पुलिस आरोपी छात्र को दबोचने में कामयाब रही. फिलहाल छात्र को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.
दरअसल कोरोना के कारण कई तरह की पाबंदियां अभी जारी हैं, ऐसे में लोग अपने घर से ही ऑनलाइन क्लास में शामिल हो रहे हैं. घटना के दौरान महिला टीचर मुंबई से सभी को पढ़ा रही थी. 15 फरवरी से दो मार्च के बीच हुई इस कोडिंग क्लास में छात्र ने कई बार महिला टीचर के साथ गलत हरकत की. टीचर इतना तंग आ गई कि उसने क्लास से अलग होने तक का फैसला ले लिया.
हालांकि बाद में टीचर ने मुंबई के साकीनाका थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस को सर्विलांस से पता चला की आरोपी छात्र राजस्थान में है. मुंबई पुलिस की टीम राजस्थान पहुंची लेकिन छात्र पकड़ नहीं आया. जब पुलिस की टीम उसे राजस्थान में तलाश रही थी उस समय भी उसने एक ऐसी ही हरकत की. तब उसकी लोकेशन जैसलमेर मिली और आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
छात्र को हिरासत में लेने के बाद जब पुलिस ने उसके लैपटॉप की जांच की तो पता चला कि उसने ऐसी सेटिंग की हुई है जिससे उसकी आईपी एड्रेस ट्रैक ना किया जाए. महज 15 साल के बच्चे का शातिर दिमाग देखकर पुलिस भी हैरान थी. यहां तक की वह ऑनलाइन क्लास में भी कैमरा बंद रखता था. हालांकि, किसी तरह टीचर एक फोटो लेने में कामयाब रही जिसने पुलिस का काम आसान कर दिया.
 


Share

Leave a Reply