BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शिक्षक को महंगा पडा नाबालिग छात्रा के चेहरे पर जबरन केक लगाना, पुलिस ने भेजा जेल और हुआ ये ..

शिक्षक को महंगा पडा नाबालिग छात्रा के चेहरे पर जबरन केक लगाना, पुलिस ने भेजा जेल और हुआ ये ..
Share

रामपुर। यूपी के रामपुर में एक नामचीन इंग्लिश मीडियम स्कूल के टीचर को गिरफ्तार किया गया है। टीचर पर आरोप है कि उसने अपनी छात्रा के चेहरे पर जबरन केक लगाया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी।


बताया जा रहा है कि यह वीडियो टीचर्स डे के दिन का है लेकिन वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद जब छात्रा के पिता तक यह पहुंचा तो उन्होंने टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि छात्रा टीचर से बचने के लिए भागती है लेकिन वह उसे जबरन पकड़ लेते हैं। वह बचने का प्रयास करती है लेकिन वह उसके चेहरे पर केक लगा रहा है। वह छात्रा से यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि कौन बचाएगा? आया कोई?
रामपुर के अडिश्नल एसपी संसार सिंह ने बताया, ‘जांच में पता चला कि स्कूल का टीचर सिविल लाइंस इलाके में कोचिंग सेंटर भी संचालित करता है। 5 सितंबर को छात्राएं टीचर्स डे सेलिब्रेशन करने पहुंची थीं, जहां उसने छात्रा के चेहरे पर जबरन केक लगाया।’
एएसपी ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर 57 साल के आलोक सक्सेना के खिलाफ विभिन्न आईपीसी की धाराओं के साथ पॉक्सो ऐक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है। आरोपी आलोक कृष्णा विहार इलाके का रहना वाला है। उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। फिलहाल घटना को संज्ञान में लेते हुए स्कूल प्रशासन ने उसे नौकरी से निकाल दिया है।
 


Share

Leave a Reply