BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : शहर के इस सरकारी स्कूल के टीचर ने छात्रा से कर डाली न्यूड फोटो भेजने के डिमांड, फिर हुआ कुछ ऐसा की टीचर के उड़े होश

बड़ी खबर : शहर के इस सरकारी स्कूल के टीचर ने छात्रा से कर डाली न्यूड फोटो भेजने के डिमांड, फिर हुआ कुछ ऐसा की टीचर के उड़े होश
Share

अजमेर | राजस्थान के अजमेर में सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर ने छात्रा को मोबाइल पर न्यूड फोटो भेजने के लिए कहा। छात्रा ने जब इस मामले में विरोध जताया और अपने भाई से भी बताया। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ओर पीटीआई ने छात्रा ओर उनके भाई को टीसी काटने की धमकी दी। हालांकि मामला बढ़ने के बाद 13 टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

यह था मामला
पूरा मामला अजमेर जिले के चितिवास गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। भूगोल विषय के लेक्चरर सागर सिंह ने स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा से नहाते समय का फोटो मोबाइल पर भेजने को कहा । छात्रा ने जब इस बात का विरोध किया तो टीचर सागर मीणा ने उसको परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद छात्रा ने इस बात जी जानकारी अपने भाई को दी। भाई ने जब टीचर सागर सिंह की शिकायत प्रिंसिपल चांदमल खटीक व पीटीआई शैतान सिंह मीणा से की तो दोनों ने छात्रा की टीसी काटने की धमकी दी। इसके बाद भाई ने गांववालों से बात बताई। नाराज ग्रामीण स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे और स्कूल का ताला नहीं खोलने दिया।

गांव वालों का गुस्सा देख पहुंचे अधिकारी
स्कूल पर उग्र प्रदर्शन की खबर केकड़ी ब्लॉक के अफसरों को पता चली। इसके बाद आनन-फानन में सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां अधिकारियों को गुस्से का सामना करना पड़ा। बाद में शिक्षा अधिकारियों ने पूरी बात जानी तो उनके होश फाख्ता हो गए। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत ने अपने ऊपर के अधिकारियों से बातचीत कर मुख्य आरोपी सागर सिंह, प्रिंसिपल चांदमल खटीक सहित पीटीआई शैतानसिंह को एपीओ करते हुए स्कूल के दस टीचर्स का तबादला कर दिया जिसके बाद ग्रामीण माने। गौरतलब है कि छात्रा को परेशान करने वाला मुख्य आरोपी टीचर सागर सिंह 2011 में एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर का गोल्ड मेडलिस्ट है।


Share

Leave a Reply